हिमाचल की जल विद्युत परियोजनाओं ने निवेश करेगा तेलंगाना , राज्य के उप-मुख्यमंत्री ने सीएम सुक्खू से की भेंट

तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री ने सेली एचईपी (400 मेगावाट) और मियार एचईपी (120 मेगावाट) विद्युत परियोजनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया। तेलंगाना सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन प्रस्तुत करने का आग्रह किया ताकि मामले को आगे बढ़ाया जा सके

Jan 30, 2025 - 16:45
Jan 30, 2025 - 17:35
 0  52
हिमाचल की जल विद्युत परियोजनाओं ने निवेश करेगा तेलंगाना , राज्य के उप-मुख्यमंत्री ने सीएम सुक्खू से की भेंट
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  30-01-2025

तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री ने सेली एचईपी (400 मेगावाट) और मियार एचईपी (120 मेगावाट) विद्युत परियोजनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया। तेलंगाना सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन प्रस्तुत करने का आग्रह किया ताकि मामले को आगे बढ़ाया जा सके। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इच्छुक राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य पीएसयू / केंद्रीय पीएसयू से बीओओटी आधार पर 22 जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव के जवाब में तेलंगाना के विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया है। इस दल ने विद्युत सचिव राकेश कंवर के साथ भी चर्चा की। इस टीम ने सेली और मियार जल विद्युत परियोजनाओं के स्थलों का भी दौरा किया। 
साथ ही सिफारिश की है कि 100 मेगावाट से अधिक जल विद्युत परियोजना की क्षमता वाले स्थलों के लिए रुचि व्यक्त की जा सकती है। प्रदेश के लिए अधिक बिजली उत्पादन और राजस्व अर्जित करने की संभावनाएं तलाश करने की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />