आखिरकार कांग्रेस पार्टी की ऐसी सनातन विरोधी सोच क्यों : करण नंदा

भाजपा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत ऊपर संजौली बूथ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थिति रहे उनके साथ बूथ अध्यक्ष राजेश शर्मा, बूथ सदस्य नीलम शर्म, सुमन दुबे और संजीवना शर्मा भी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या में गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी? क्या गंगा में डुबकी लगाने से लोगों को नौकरी मिल जाएगी

Jan 30, 2025 - 16:47
 0  26
आखिरकार कांग्रेस पार्टी की ऐसी सनातन विरोधी सोच क्यों : करण नंदा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  30-01-2025
भाजपा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत ऊपर संजौली बूथ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थिति रहे उनके साथ बूथ अध्यक्ष राजेश शर्मा, बूथ सदस्य नीलम शर्म, सुमन दुबे और संजीवना शर्मा भी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या में गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी? क्या गंगा में डुबकी लगाने से लोगों को नौकरी मिल जाएगी? क्या गंगा में डुबकी लगाने से लोग खुश हो जाएंगे और देश सही चलेगा? पता नहीं क्यों ये लोग हजारों रुपए खर्च करके गंगा में जाके डुबकी लगाने का कॉम्पिटिशन करते हैं। नंदा ने चुनौती देते हुए कहा कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी किसी अन्य धर्म की आस्था के विषय में ऐसा कह सकते हैं? 
नंदा ने कहा कि किसी और धर्म की आस्था को लेकर हम खिलवाड़ करने का सोच भी नहीं सकते हैं और ऐसी बयानबाजी भी कर नहीं सकते। हजारों-करोड़ों लोग हज करने जाते हैं, जिन्हें हम लोग सम्मान के साथ विदा करते हैं। सम्मान के साथ उनको घर लेकर आते हैं, उनको नमन करते हैं, प्रणाम करते हैं, क्योंकि यह आस्था का विषय है। लेकिन जब प्रयागराज में हजारों करोड़ों लोग माँ गंगा की संगम की शरण में जा रहे हैं, जो परंपरा करोड़ों वर्ष से चली आ रही है उसे निभा रहे हैं। सनातन के खिलाफ़ इस प्रकार के वचन, इस प्रकार के बोल शर्मनाक हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि आखिरकार कांग्रेस पार्टी की ऐसी सनातन विरोधी सोच क्यों है? कर्ण नंदा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहली बार सनातन के खिलाफ नहीं कहा है। ये वही मल्लिकार्जुन खड़गे हैं जिन्होंने कहा था हम सत्ता में आएंगे तो सनातन को समाप्त कर देंगे। 
राहुल गांधी द्वारा विदेशों में जाकर डुबकी लगाने से भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मां गंगा के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग करना और प्रयागराज जैसे पवित्र स्थल और कुंभ जैसे महान पर्व के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है। माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को हजारों काम है , लेकिन सभी कामों के निर्वहन के पश्चात भी उन्होंने करोड़ों वर्षों से चली आ रही आस्था को निभाया है। गंगा मात्र नदी नहीं है, हमारे लिए ये गंगा माँ है। जब हम अंजुली में गंगा माँ का जल लेकर नमन करते हैं, तो करोड़ों विश्वास जगते हैं। एक तरफ वो लोग हैं जो करोड़ों लोगों के साथ खड़े होकर इस आस्था को जीवित रख रहे हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग हैं जो इस आस्था का मजाक उड़ाते हैं और सनातन के खिलाफ बोलते हैं। आज राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इस प्रकार की बयानबाजी के लिए पूरे हिंदुस्तान और सनातन धर्म पर विश्वास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से क्षमा याचना करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow