औद्योगिक क्षेत्र में व्यवसायिक गैस सिलिंडर की कमी के कारण उद्योगों में कामगारों के भोजन पर भी संकट 

हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में व्यवसायिक गैस सिलिंडर की कमी के कारण उद्योगों में कामगारों के लिए भोजन तैयार करने में परेशानी आने लगी

Mar 12, 2026 - 11:26
Mar 12, 2026 - 11:31
 0  24
औद्योगिक क्षेत्र में व्यवसायिक गैस सिलिंडर की कमी के कारण उद्योगों में कामगारों के भोजन पर भी संकट 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    12-03-2026

हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में व्यवसायिक गैस सिलिंडर की कमी के कारण उद्योगों में कामगारों के लिए भोजन तैयार करने में परेशानी आने लगी है। अभी तक उद्योग संचालक पुराने स्टॉक और महंगे दामों पर सिलिंडर लेकर व्यवस्था चला रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। 

बीबीएन में छोटे-बड़े करीब ढाई हजार उद्योग हैं। इनमें लगभग 3.50 लाख कामगार हैं। इनमें से करीब 80 प्रतिशत उद्योग ऐसे हैं जहां कामगारों को सुबह और शाम दोनों समय भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए अधिकांश उद्योगों में कैंटीन की व्यवस्था है, जहां भोजन एलपीजी गैस से तैयार किया जाता है। 

इन दिनों व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले अस्पतालों को गैस की आपूर्ति की जाएगी और उसके बाद ही उद्योगों और अन्य संस्थानों को सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। बीबीएन के उद्योगों में प्रतिदिन लगभग 300 से 500 गैस सिलिंडर की खपत होती है। 

भोजन तैयार करने के अलावा कई उद्योगों में एलपीजी का उपयोग उत्पादन प्रक्रिया में भी किया जाता है। गत्ता उद्योग और फार्मा उद्योगों में दवा निर्माण के लिए भी एलपीजी गैस का प्रयोग होता है। गैस की कमी के चलते अब उद्योगपति इसके विकल्प तलाशने में जुट गए हैं।

वर्धमान धागा मिल के उपाध्यक्ष मोहन जांगड़ा ने बताया कि उनकी कंपनी में करीब 10 हजार कामगार दोनों समय भोजन करते हैं। ऐसे में प्रतिदिन 25 से 30 गैस सिलिंडर की जरूरत पड़ती है। अब सिलिंडर न मिलने से भोजन तैयार करने में परेशानी आने लगी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow