जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय अनुसंधान केंद्र (सीआरआई) में टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन को किया लॉन्च  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को केंद्रीय अनुसंधान केंद्र (सीआरआई) में टेटनस व डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन को लॉन्च किया। उन्होंने टीडी वैक्सीन के 15 लाख डोज को बाजार में उतारने के लिए हरी झंडी दिखाई

Feb 21, 2026 - 13:28
Feb 21, 2026 - 19:56
 0  34
जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय अनुसंधान केंद्र (सीआरआई) में टेटनस व डिप्थीरिया वैक्सीन को किया लॉन्च  

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    21-02-2026

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को केंद्रीय अनुसंधान केंद्र (सीआरआई) में टेटनस व डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन को लॉन्च किया। उन्होंने टीडी वैक्सीन के 15 लाख डोज को बाजार में उतारने के लिए हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। 

इसके अलावा सीआरआई कसौली कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने अपनी मांगों को भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम में शिमला के सांसद सुरेश कश्यप व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल समेत कई गण्यमान्य नेता मौजूद रहे।

इससे पहले कसौली पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का सीआरआई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं सीआरआई प्रबंधक की ओर से भी स्वागत किया गया।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow