अब अंतरराष्ट्रीय कबड्डी मैच नहीं खेलेंगे अजय ठाकुर , ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में की सन्यास की घोषणा

हिमाचल के नालागढ़ के दभोटा गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार पदम श्री अजय ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी से संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की है

Dec 29, 2024 - 21:25
Dec 29, 2024 - 21:37
 0  87
अब अंतरराष्ट्रीय कबड्डी मैच नहीं खेलेंगे अजय ठाकुर , ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में की सन्यास की घोषणा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  29-12-2024
हिमाचल के नालागढ़ के दभोटा गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार पदम श्री अजय ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी से संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की है। 
 
 
मेलबर्न में मैच खेलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने देश भर में उन्हें मिले प्यार के लिए आभार जताया है।
 
 
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर कबड्डी खेल में पद्मश्री पुरस्कार लेने वाले हिमाचल के पहले खिलाड़ी हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सोलन के दभोटा गांव के रहने वाले अजय ठाकुर ने देश को कई पदक दिलाए। अजय ठाकुर ने दभोटा स्कूल टीम की कप्तानी से अपना सफर शुरू किया था और फिर भारतीय टीम की कप्तानी की।
 
 
अंतरराष्ट्रीय मेडलों की सूची

  • वर्ष 2007-एशियन इंडोर गेम्स-गोल्ड
  • वर्ष 2013-एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स- गोल्ड
  • वर्ष 2014-एशियन गेम्स-गोल्ड
  • वर्ष 2016-कबड्डी विश्व कप-गोल्ड
  • वर्ष 2017-एशियन कबड्डी चैंपियनशिप-गोल्ड
  • वर्ष 2018-कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेंट-गोल्ड
  • वर्ष 2018-एशियन गेम्स-कांस्य पदक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow