एसपीयू मंडी ने कॉलेज के बीएड विद्यार्थियों को एसपीयू से संबद्ध अन्य बीएड कॉलेजों में शिफ्ट होने की दी सलाह 

सरदार पटेल विवि (एसपीयू) मंडी ने वल्लभ कॉलेज मंडी में संचालित बीएड कोर्स की संबद्धता तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। विवि ने अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से वैध मान्यता न होने के कारण कॉलेज में बीएड की संबद्धता जारी रखना संभव न

Mar 12, 2026 - 11:21
Mar 12, 2026 - 11:30
 0  14
एसपीयू मंडी ने कॉलेज के बीएड विद्यार्थियों को एसपीयू से संबद्ध अन्य बीएड कॉलेजों में शिफ्ट होने की दी सलाह 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    12-03-2026

सरदार पटेल विवि (एसपीयू) मंडी ने वल्लभ कॉलेज मंडी में संचालित बीएड कोर्स की संबद्धता तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। विवि ने अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से वैध मान्यता न होने के कारण कॉलेज में बीएड की संबद्धता जारी रखना संभव नहीं है। 

विवि सत्र 2025-26 में इस कॉलेज में बीएड में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। विवि के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से कॉलेज को अंतरिम राहत मिली थी। इसी आधार पर यहां बीएड कोर्स अस्थायी रूप से चल रहा था। बीते 23 फरवरी को हाईकोर्ट अंतरिम राहत समाप्त कर दी। 

इसके बाद एनसीटीई या किसी अन्य सक्षम प्राधिकरण से कोर्स के लिए मान्यता प्राप्त नहीं हुई है। विवि ने कॉलेज के बीएड विद्यार्थियों को एसपीयू से संबद्ध अन्य बीएड कॉलेजों में शिफ्ट होने की सलाह दी है। विवि ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र संबद्धता समाप्त होने के बावजूद वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड की पढ़ाई जारी रखता है, तो उसकी शैक्षणिक वैधता, परीक्षा में बैठने की पात्रता या डिग्री की मान्यता के लिए वह जिम्मेवार नहीं होगा। 

मंडी कॉलेज में बीएड 100 सीटें हैं। विवि के डीन सनील ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन को 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन इस अवधि में कोई जवाब नहीं मिल पाया है। इस पर संबद्धता समाप्त करने की अधिसूचना जारी की गई है। प्रशिक्षुओं को दूसरे संस्थानों में समायोजित करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow