अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर युवा कांग्रेस का हमला, 16 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में हिमाचल युवा कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

Mar 13, 2026 - 15:46
 0  20
अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर युवा कांग्रेस का हमला, 16 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला     13-03-2026

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में हिमाचल युवा कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 16 मार्च को दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

यह जानकारी शिमला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने दी। छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है। उनका आरोप है कि अमेरिका यह तय कर रहा है कि भारत को कहां से और कब तक तेल खरीदना है, जो देश की आर्थिक और रणनीतिक स्वतंत्रता के लिए सही नहीं है। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से भारत को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इसी ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में आयोजित आई समिट के दौरान युवा कांग्रेस ने आवाज उठाई थी, लेकिन इसके बाद सरकार द्वारा कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार इसे देश की छवि खराब करने से जोड़ रही है। 

छतर ठाकुर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विपक्ष सवाल उठाता है तो उसे देश की छवि खराब करने वाला बताया जाता है। एआई समिट में अगर चीन के रोबोट को अपना बताती है उससे देश की छवि खराब नहीं होती। प्रधानमंत्री को सामने आकर जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। युवा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर 16 मार्च को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow