कोटशेरा कॉलेज की अनोखी पहल : शिक्षकों की मदद से तैयार किया म्यूज़ियम, इतिहास पढ़ना हुआ रोचक

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के राजीव गांधी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कोटशेरा में शिक्षा को नई दिशा देने वाली एक अनोखी पहल देखने को मिली है। यहां छात्रों ने अपने अध्यापकों की मदद से संग्रहालय (म्यूज़ियम) तैयार किया

Mar 13, 2026 - 15:40
 0  4
कोटशेरा कॉलेज की अनोखी पहल : शिक्षकों की मदद से तैयार किया म्यूज़ियम, इतिहास पढ़ना हुआ रोचक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

किताबी ज्ञान से आगे बढ़े कोटशेरा कॉलेज के छात्र, शिक्षकों के साथ मिलकर बना डाला अपना म्यूज़ियम

किताबों से निकलकर म्यूज़ियम तक पहुंचा इतिहास, कोटशेरा कॉलेज के छात्रों की अनूठी पहल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-03-2026

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के राजीव गांधी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कोटशेरा में शिक्षा को नई दिशा देने वाली एक अनोखी पहल देखने को मिली है। यहां छात्रों ने अपने अध्यापकों की मदद से संग्रहालय (म्यूज़ियम) तैयार किया है, जो अब छात्रों के लिए किताबों से आगे बढ़कर प्रैक्टिकल नॉलेज का केंद्र बन गया है।

कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल गोपाल चौहान के मार्गदर्शन में इस म्यूज़ियम को तैयार किया है, जहां इतिहास से जुड़ी कई दुर्लभ और रोचक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। संग्रहालय में भोज पत्र, 19वीं सदी के सिक्के, टांकरी भाषा में लिखे पत्र और हिमाचली संस्कृति से जुड़ी कई ऐतिहासिक चीजें रखी गई हैं, जो विद्यार्थियों को अतीत से सीधे जोड़ने का काम कर रही हैं।

कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि केवल किताबों के माध्यम से इतिहास पढ़ना कई बार छात्रों को उबाऊ लग सकता है। ऐसे में इस तरह का संग्रहालय छात्रों को इतिहास को देखने, समझने और महसूस करने का अवसर दे रहा है। 

यही कारण है कि यहां पढ़ने वाले छात्र अब केवल थ्योरी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज भी हासिल कर रहे हैं। इस अनोखी पहल के पीछे कॉलेज के प्रिंसिपल और प्रोफेसरों की सकारात्मक सोच अहम भूमिका निभा रही है, जिन्होंने पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए इस नए कॉन्सेप्ट को जन्म दिया। 

दिलचस्प बात यह है कि यह संग्रहालय केवल इतिहास के छात्रों तक सीमित नहीं है। अन्य विषयों के छात्र भी इसे देखने और समझने के लिए खासा उत्साह दिखा रहे हैं। इससे छात्रों में हिमाचली संस्कृति और इतिहास के प्रति जिज्ञासा और जागरूकता भी बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow