नूरपुर के कदरोह गांव से लापता 13 वर्षीय आयुष पठानिया का ग्रेली खड्ड से शव बरामद 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के कदरोह गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब कल से लापता 13 वर्षीय आयुष पठानिया का शव बुधवार सुबह ग्रेली खड्ड से बरामद

Mar 11, 2026 - 15:39
 0  31
नूरपुर के कदरोह गांव से लापता 13 वर्षीय आयुष पठानिया का ग्रेली खड्ड से शव बरामद 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    11-03-2026

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के कदरोह गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब कल से लापता 13 वर्षीय आयुष पठानिया का शव बुधवार सुबह ग्रेली खड्ड से बरामद हुआ। आयुष पुत्र जोगिंद्र सिंह, निवासी कदरोह डाकघर खैरियां, मंगलवार को अचानक घर से लापता हो गया था। 

परिजनों और ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन आयुष का पता नहीं चल पाया।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पास बह रही ग्रेली खड्ड के किनारे आयुष के कपड़े और चप्पलें मिलीं। इसके बाद खड्ड में तलाश शुरू की गई, जहां स्थानीय लोगों ने गहरे पानी से आयुष का शव बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है। स्थानीय पूर्व प्रधान विक्रम सिंह बिट्टू और उपप्रधान राहुल कुमार ने बताया कि आयुष के लापता होने के बाद पूरे गांव के लोगों ने मिलकर देर रात तक उसकी तलाश की थी। बुधवार सुबह खड्ड के पास कपड़े मिलने के बाद पानी में तलाश करने पर शव बरामद हुआ। 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 13 वर्षीय आयुष के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया था। बुधवार सुबह खड्ड से शव मिलने की सूचना मिली है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />