दारचा में गिरा बर्फ का पहाड़ , सडक़ बंद होने पर सैलानियों ने खुद हटाई बर्फ , वीडियो आया सामने 

जिला लाहुल-स्पीति के दारचा में सडक़ पर शुक्रवार को अचानक पहाड़ी से बर्फ का सारा मलबा भारी बर्फ आने से मार्ग यहां कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध हो गया था। इससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और यात्रियों व सैलानियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Mar 7, 2026 - 17:28
 0  38
दारचा में गिरा बर्फ का पहाड़ , सडक़ बंद होने पर सैलानियों ने खुद हटाई बर्फ , वीडियो आया सामने 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   07-03-2026

जिला लाहुल-स्पीति के दारचा में सडक़ पर शुक्रवार को अचानक पहाड़ी से बर्फ का सारा मलबा भारी बर्फ आने से मार्ग यहां कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध हो गया था। इससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और यात्रियों व सैलानियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
दारचा के पास सडक़ पर पहाड़ से खिसककर आई बर्फ के कारण रास्ता बंद हो गया। इस दौरान वहां मौजूद सैलानियों ने खुद आगे आकर वेलचों से और हाथों की मदद से सडक़ से बर्फ हटाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक सैलानी और स्थानीय लोग मिलकर रास्ता साफ करते रहे। 
जिसका वीडियो भी बाकायदा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि किस तरह सैलानी स्वयं बर्फ हटाने में जुटे, जिसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सडक़ पर बर्फ आने से कुछ देर के लिए वाहन फंस गए थे। प्रशासन और संबंधित विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow