66 साल के बुजुर्ग ने पोती जैसी युवती से रचाई शादी

कुल्लू जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। 66 साल के एक बुजुर्ग और 35 साल की महिला के विवाह की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।

Apr 30, 2026 - 12:24
 0  82
66 साल के बुजुर्ग ने पोती जैसी युवती से रचाई शादी

कुल्लू 30 अप्रैल, 2026 

कुल्लू जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। 66 साल के एक बुजुर्ग और 35 साल की महिला के विवाह की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।

यह मामला कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के थरिम्बला गांव का है। यहाँ के निवासी 66 वर्षीय सोम देव ने सैंज घाटी की रहने वाली 35 वर्षीय महिला के साथ सात फेरे लिए हैं। हालांकि यह शादी करीब एक महीने पहले हुई थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोम देव और उनकी पत्नी एक महिला के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोम देव गर्व से बताते हैं कि वे दोनों पति-पत्नी हैं। जब महिला ने उनसे उनकी उम्र के बारे में पूछा, तो उन्होंने साफ किया कि उनकी उम्र 66 साल और उनकी पत्नी की उम्र 35 साल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow