शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड रोनहाट के चार विद्यालयों के भवन का किया निरीक्षण
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड Ronhat के चार विद्यालयों के भवन का निरीक्षण किया गया। इन पाठशालाओं में भवन की जर्जर स्थित का निरीक्षण करने हेतु एक समिति का गठन
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई 12-03-2026
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड Ronhat के चार विद्यालयों के भवन का निरीक्षण किया गया। इन पाठशालाओं में भवन की जर्जर स्थित का निरीक्षण करने हेतु एक समिति का गठन किया गया था।
जिसमें शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर, शिक्षा खंड अधिकारी रोनहाट नीलम ठाकुर, सहायक अभियंता हिमाचल लोक निर्माण विभाग अनिल ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता समग्र शिक्षा मोहन सिंगटा, संबंधित पाठशालाओं के SMC अध्यक्ष एवं पाठशाला प्रभारी सहित कार्यालय अधीक्षक गगनदीप आदि उपस्थित रहे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला Hakayna में दो कमरों, राजकीय प्राथमिक पाठशाला Bonch में दो कमरों, राजकीय प्राथमिक पाठशाला अजरोली में एक कमरा एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला Jarwa में दो कमरों का निरीक्षण किया गया और समिति ने पाया कि इन कमरों की हालत बहुत ही जर्जर अवस्था में है।
संयुक्त निरीक्षण कर इन कमरों को असुरक्षित घोषित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई गई। इन सभी विद्यालय की रिपोर्ट निदेशक स्कूल शिक्षा ही0 प्र0 को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद इन कमरों को गिरा दिया जाएगा एवं आवश्यकता अनुसार नए कमरों को बनाने हेतु बजट की मांग की जाएगी।
What's Your Reaction?



