हरिद्वार के माया देवी मंदिर में देश भर से आए संतों ने रंगभरी एकादशी पर पंचगव्य से होली खेली
हरिद्वार की अधिष्ठात्री मायादेवी मंदिर में शुकवार को रंगभरी एकादशी जिसे आमलकी एकादशी भी कहा जाता है, धूमधाम से मनाई गई। बद्रीनाथ पीठ के जगदगुरू शंकराचार्य राजेश्वरानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष, श्री निंरजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज व जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार देश भर से आए साधु-संतों ने पंचगव्य से होली खेलकर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव व माता पार्वती से विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। जगदगुरू स्वामी चक्रपाणि नंद गिरि महाराज का चादर विधि से अभिषेक किया गया
सनी वर्मा - हरिद्वार 27-02-2026
हरिद्वार की अधिष्ठात्री मायादेवी मंदिर में शुकवार को रंगभरी एकादशी जिसे आमलकी एकादशी भी कहा जाता है, धूमधाम से मनाई गई। बद्रीनाथ पीठ के जगदगुरू शंकराचार्य राजेश्वरानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष, श्री निंरजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज व जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार देश भर से आए साधु-संतों ने पंचगव्य से होली खेलकर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव व माता पार्वती से विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। जगदगुरू स्वामी चक्रपाणि नंद गिरि महाराज का चादर विधि से अभिषेक किया गया।
What's Your Reaction?



