तीव्र गति से किये जा रहे सीवरेज के निर्माण कार्य , पेयजल निगम की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दी जानकारी
हरिद्वार नगर क्षेत्रांतर्गत परियोजना प्रबन्धक ( गंगा डिवीजन ) उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा सीवरेज के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य अतिथि गृह हरिद्वार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए है कि सीवरेज के जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है
सनी वर्मा - हरिद्वार 01-04-2026
हरिद्वार नगर क्षेत्रांतर्गत परियोजना प्रबन्धक ( गंगा डिवीजन ) उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा सीवरेज के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य अतिथि गृह हरिद्वार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए है कि सीवरेज के जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए,जिससे कि स्थानीय व्यापारियों,स्थानीय लोगों एवं आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।
What's Your Reaction?




