प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई जगह अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 3 से 6 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 31-03-2026
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 3 से 6 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई जगह अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
मंगलवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 अप्रैल की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का पूर्वानुमान है।
अन्य जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी है। बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 3 से 6 अप्रैल तक मौसम बदलने से सुबह और शाम के समय फिर ठंडक लौटेगी।
उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, ताबो में 2.8, कल्पा में 4.0, कुकुमसेरी में 5.2, मनाली में 6.1, धर्मशाला में 9.6, सोलन में 10.6, शिमला में 11.4, मंडी में 12.5, नाहन में 13.1, कांगड़ा में 13.2 और ऊना में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
What's Your Reaction?




