हिमाचल प्रदेश में उपभोक्ताओं को घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर करवाए जा रहे उपलब्ध 

निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद सिंह ने आज राज्य स्तरीय निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 191 गैस ऐजेंसियां हैं जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे

Mar 31, 2026 - 20:30
 0  4
हिमाचल प्रदेश में उपभोक्ताओं को घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर करवाए जा रहे उपलब्ध 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    31-03-2026

निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद सिंह ने आज राज्य स्तरीय निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 191 गैस ऐजेंसियां हैं जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 

वर्तमान में कुल सामान्य खपत की तुलना में 60 प्रतिशत व्यावसायिक गैस सिलेंडर राज्य को प्राप्त हो रहे हैं तथा सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सिलेंडर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

बैठक में मौजूद विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आवश्यकतानुसार गैस सिलेंडरों की प्राप्ति हो रही है।

उन्होंने बताया कि पेट्रोल व डीजल की भी प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता है तथा 15 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है और इन पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सूचारू रूप से हो रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं होने सम्बंधी शिकायतें आ रही है। उन्हांेने तेल कम्पनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि इस विकट परिस्थिति में किसी भी घरेलू गैस उपभोक्ता को ई-केवाईसी न होने के कारण सिलेंडर से वंचित न किया जाए तथा कैम्प मोड में शेष बचे उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow