बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने शांति और अहिंसा का संदेश देते हुए विश्व में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने की अपील
तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने शांति और अहिंसा का संदेश देते हुए विश्व में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने पोप लियो की ओर से पाम संडे के अवसर पर दिए गए शांति के संदेश का समर्थन किया
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 31-03-2026
तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने शांति और अहिंसा का संदेश देते हुए विश्व में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने पोप लियो की ओर से पाम संडे के अवसर पर दिए गए शांति के संदेश का समर्थन किया और कहा कि यह सभी धर्मों की मूल भावना को दर्शाता है।
आधिकारिक पत्र के जरिये अपने संदेश में दलाई लामा ने कहा कि सभी प्रमुख धर्म चाहे वह ईसाई, बौद्ध, इस्लाम, हिंदू या यहूदी धर्म हों, सभी का मूल संदेश प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और आत्म-संयम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इतिहास गवाह है कि हिंसा से केवल और अधिक हिंसा जन्म लेती है।
उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व सहित दुनिया के अन्य क्षेत्रों और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्षों का स्थायी समाधान केवल बातचीत, कूटनीति और आपसी सम्मान के जरिये ही संभव है।
What's Your Reaction?




