पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने आज संयुक्त रूप से घंडल पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों को स्थानीय पंचायत की ओर से सम्मानित भी किया गया। दोनों मंत्रियों ने स्थानीय लोगों को जन शिकायतें भी सुनी। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को जाता है

Sep 8, 2025 - 20:27
 0  21
पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   08-09-2025

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने आज संयुक्त रूप से घंडल पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों को स्थानीय पंचायत की ओर से सम्मानित भी किया गया। दोनों मंत्रियों ने स्थानीय लोगों को जन शिकायतें भी सुनी। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को जाता है। उन्हीं के प्रयासों से आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान स्थापित है। घंडल पंचायत एक मात्र ऐसी पंचायत है जहां कर राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी, ज्यूडिशियल अकादमी, संस्कृत अकादमी, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, डिग्री कॉलेज धामी आदि स्थापित हो रहे है। यह क्षेत्र शिक्षा हब बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है घंडल पंचायत घर प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत घर है। 
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशानिर्देशों के अनुसार ही एक समान पंचायत घर निर्मित किए जा रहे है। शिमला ग्रामीण में इस तरह के 9 नए पंचायत घर बनाए जा रहे है। इन पर 14.72 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इनमें से 7 का लोकार्पण पंचायत चुनावों से पहले ही कर दिया जाएगा। उन्होंने ओगली पंचायत के लिए 10 लाख रुपए और घरियाना पंचायत के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि चमियाना सुपर स्पेशियलिटी के लिए भविष्य में 2000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की दिशा में प्रभावी तरीके से आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार की ओर से बजट में कटौती के बाद भी प्रदेश के विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहें है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घंडल में आयोजित 'मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम' के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में जब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने चुनाव लड़ा तो अपने कार्यकाल के दौरान 1500 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए थे। 
आज अकेले घंडल पंचायत में लोक निर्माण विभाग के तहत 33 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य चल रहे है। इसके अलावा 11 लाख रुपए के कार्य विभिन्न मतों के तहत पंचायत के अधिकार क्षेत्र में चल रहे है। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज धामी को भारी बारिश के कारण खतरा पैदा हो गया था जिसका 05 करोड़ रुपए की लागत से रेस्टोरेशन कार्य करवाया जा रहा है।उन्होंने कि प्रदेश में इस वर्ष भी आपदा से भारी नुकसान हुआ है। अकेले लोक निर्माण विभाग को 2400 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। विभाग की मशीनरी, कर्मचारी, अधिकारी दिन रात बाधित मार्गों को खोलने में लगे हुए है और सैकड़ों मार्गों को बहाल कर दिया गया है। आज प्रदेश दूसरी तरफ आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। हम प्रदेश की आय बढ़ाने के लिए नवीन फैसलों को लागू कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को अपनी आय बढ़ाने के लिए विकल्प तैयार करने चाहिए। हर पंचायत अपने स्तर पर नए फैसलों को लागू करके अपनी आय को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करें। प्रदेश में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत घर बनाए जा रहे है। 
इससे पंचायत के आय के स्रोत विकसित होंगे। खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय शर्मा, डीआरडीए एक्सईएन राजेश चंदेल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग राजेश गुप्ता, एक्सईएन जल शक्ति विभाग कपिल, नायब तहसीलदार  राकेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, बीडीसी चेयरमैन सरोज शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी राम कृष्ण शांडिल, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश शर्मा, प्रधान परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य प्रेम लाल, पार्षद मोनिका भारद्वाज, पार्षद नरेंद्र नीटू, बीडीसी सदस्य सीता शर्मा, बीडीसी सदस्य  आशा, प्रधान मनोज कुमार, प्रधान ऊषा, प्रधान सुमन, प्रधान हेमवती, प्रधान राहुल, उप प्रधान प्रवीण, शिमला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow