सिरमौर में पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध,विभाव की अनावश्यक रूप से गैस सिलैंडरो का भंडारण न करने की अपील
मध्य-पूर्व एशिया मे जारी अतंर्राष्ट्रीय संघर्ष के बीच कई स्थानों से गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही है वहीं सिरमौर जिला में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध
25 दिनों के बाद होंगी गैस सिलेंडर की बुकिंग,नियमित रूप से होगी गैस सिलेंडर की सप्लाई : शमशेर सिंह
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 12-03-2026
मध्य-पूर्व एशिया मे जारी अतंर्राष्ट्रीय संघर्ष के बीच कई स्थानों से गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही है वहीं सिरमौर जिला में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध है खाद एवं आपूर्ति विभाग का कहना है कि जिला में नियमित रूप से गैस की सप्लाई जारी रहेगी।
जिला मुख्यालय नहर में आज मीडिया से बात करते हुए जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि सिरमौर जिला में 16 गैस एजेंसी काम कर रही है और सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर मौजूद है उन्होंने कहा कि जिला में उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलैंडरो का भंडारण न करे और आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलैंडर बुक करवाऐं।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने घरेलू गैस सिलैण्डरों की बुकिंग विभिन्न माध्यमों जिसमें एस एम एस (SMS), मोबाइल एप (Mobile App), मिस्ड काॅल (Missed call), व ओएमसी वेबसाइट (OMC website) पर जाकर कर सकते है।
उन्होंने कहा कि गैस एंजैसियों को निर्देश दिए हैं कि वह उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के भीतर गैस सिंलैंडर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।
नियंत्रक अधिकारी ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई सिरमौर जिला में फिलहाल सप्लाई रोक दी गई है हालांकि अभी 700 के करीब कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक भी विभाग के पास जिला में मौजूद है इसमें से प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे है।
What's Your Reaction?



