करियर अकादमी में जैव विविधता दिवस पर रचनात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन

करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ वर्ग के लिए इंटर हाउस डेक्लामेशन प्रतियोगिता तथा कनिष्ठ वर्ग के लिए इंटर हाउस स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

May 22, 2026 - 14:26
 0  5
करियर अकादमी में जैव विविधता दिवस पर रचनात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन

नाहन 22 मई, 2026 : 

करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ वर्ग के लिए इंटर हाउस डेक्लामेशन प्रतियोगिता तथा कनिष्ठ वर्ग के लिए इंटर हाउस स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं प्रकृति के महत्व पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में इंडियन हाउस की कनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्कटिक हाउस की हितेशी द्वितीय स्थान पर रहीं तथा पैसिफिक हाउस के आयुष ने तृतीय स्थान हासिल किया।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं प्रेरणादायक नारों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में पैसिफिक हाउस की अंशिका ठाकुर प्रथम, अटलांटिक हाउस की याशिका द्वितीय तथा पैसिफिक हाउस के आद्विक एवं इंडियन हाउस के आर्य संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेश सोलंकी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार है तथा इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील भी बनाती हैं।

विद्यालय के चेयरमैन  एस. एस. राठी, निदेशिका  मधुलिका राठी एवं निदेशक  मनोज राठी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपने विचारों, नारों एवं वक्तव्यों के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण का अत्यंत महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow