विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सरकारी स्कूलों में मिलेगी बेहतर शिक्षा,नाहन में 137 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के मकसद से नाहन में जिला के 137 शिक्षकों को 5 दिन का प्रशिक्षण दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन
प्रशिक्षण में टीजीटी,सीएंडवी और जेबीटी शिक्षकों ने लिया हिस्सा
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 13-03-2026
सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के मकसद से नाहन में जिला के 137 शिक्षकों को 5 दिन का प्रशिक्षण दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया।
कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विजय राघव ने विशेष रूप से मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पढ़ाई और उनकी देखभाल को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें टीजीटी,सीएंडवी और जेबीटी शिक्षकों हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चे अपने आप को अन्य बच्चों से अलग ना समझे और उनके साथ दूसरे बच्चों की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए ताकि उन्हें असमानता का सामना न करना पड़े जिसे लेकर अध्यापकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में SCRT सोलन से रिसोर्स पर्सन बुलाए गए थे जिन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने की कई ऐसी तकनीक बताई है जिसके जरिए उनको अच्छे तरीके से पढ़ाया जा सकता है।
What's Your Reaction?



