उद्योग मंत्री अपने प्रवास कार्यक्रम सिर्फ करते हैं टीए टीए लेने के लिए  : रावत 

नाहन सिरमौर भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के विकास की पोल खोलते हुए उनसे सवाल करते हुए पूछा है कि आखिर आप अपने प्रवास के दौरान कौन सी जन समस्याएं सुनते

Mar 13, 2026 - 11:36
 0  30
उद्योग मंत्री अपने प्रवास कार्यक्रम सिर्फ करते हैं टीए टीए लेने के लिए  : रावत 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    13-03-2026

नाहन सिरमौर भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के विकास की पोल खोलते हुए उनसे सवाल करते हुए पूछा है कि आखिर आप अपने प्रवास के दौरान कौन सी जन समस्याएं सुनते हैं। रावत ने बताया कि राजकीय उच्च पाठशाला लोजा एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला हकाईना के पास विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बिठाने के लिए अपना भवन तक नहीं है। 

जिसके कारण इन विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे खुले आसमान के नीचे अपनी पढ़ाई कर रहे हैं जबकि राजकीय उच्च पाठशाला लोजा में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 80 है तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला हकाईना में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 40 है लेकिन इसके उपरांत भी इस पाठशाला का भवन बहुत ही जर्जर हालत में है। 

जिसका निरीक्षण उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला सिरमौर भी पिछले दिनों स्वयं कर चुके हैं रावत ने बताया कि यदि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की कोई हनहोनी होती है तो उसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिम्मेबार होगी। भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान अपने प्रवास कार्यक्रम सिर्फ टीए टीए लेने के लिए करते हैं जनता की समस्याएं 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow