नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने जुब्बल में पंजाब के युवक और युवती को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

Mar 13, 2026 - 11:51
Mar 13, 2026 - 11:51
 0  16
नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने जुब्बल में पंजाब के युवक और युवती को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-03-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुब्बल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पंजाब के युवक और युवती को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से करीब 44.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी इस नशीले पदार्थ को जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र के युवाओं को बेचने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार यह मामला गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सामने आया। सूचना मिलने के बाद थाना जुब्बल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 44.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह (26) पुत्र गुरमाइज सिंह निवासी गांव डोनेमट्टर, तहसील गुरुहर्सहाय जिला फिरोजपुर, पंजाब और अमनप्रीत कौर (29) पत्नी मलकीत सिंह निवासी गांव मत्तर हियार, तहसील गुरुहर्सहाय जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है।  

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पंजाब से हिमाचल आए थे और यहां चिट्टे की खेप को स्थानीय युवाओं को बेचने की योजना बना रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जुब्बल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जा रहा है, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow