शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पहले दिन ही विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी निशुल्क किताबें  

हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पहले दिन ही विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षा खंडों तक निशुल्क किताबों की सप्लाई पहुंचा दी

Jan 29, 2025 - 12:45
 0  36
शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पहले दिन ही विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी निशुल्क किताबें  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     29-01-2025

हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पहले दिन ही विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षा खंडों तक निशुल्क किताबों की सप्लाई पहुंचा दी है।

शीतकालीन स्कूलों के प्रभारियों को किताबें लेकर विद्यार्थियों तक पहुंचाने के मंगलवार को निर्देश जारी किए गए। हिमाचल प्रदेश में 13 फरवरी से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सरकार हर वर्ष निशुल्क किताबें मुहैया करवाती है।

मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा खंडों में किताबें एकत्र करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 30 जनवरी से किताबों को सभी शिक्षा खंडों से लेने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। हर शिक्षा खंड के लिए अलग-अलग तारीख तय की गई है।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबें आवंटित कर दी जाएंगी। सभी जिला उपनिदेशकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर किताबों को स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow