आज से गांवों में आएंगे पानी के बिल, बिजली भी हुई महंगी यह है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा : बिहारी 

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने प्रदेश में चल रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी देते हुए कहा की मंडल अनुसार पूरे प्रदेश में 7990 बूथों पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम को महात्मा गांधी की जयंती पर धूम धाम से मनाया जा रहा

Oct 2, 2024 - 20:11
 0  56
आज से गांवों में आएंगे पानी के बिल, बिजली भी हुई महंगी यह है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा : बिहारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-10-2024

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने प्रदेश में चल रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी देते हुए कहा की मंडल अनुसार पूरे प्रदेश में 7990 बूथों पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम को महात्मा गांधी की जयंती पर धूम धाम से मनाया जा रहा है, यह पीएम मोदी के सेवा पखवाड़ा का अंतमी कार्यक्रम होगा। 

उन्होंने अपने बयान में कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा की कांग्रेस के मंत्री हताश और निराशा है इसी लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे है। अगर हिमाचल प्रदेश में भरपूर जनकल्याणकारी योजनाएं कोई लाया है तो वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर है। 

हिम केयर योजना, गृहणी सुविधा योजना, सहारा योजना, स्टार्ट उप योजना और अनेकों योजनाओं को जयराम जी प्रदेश में लेकर आए पर अगर किसी ने इन योजनाओं को बंद करने का काम किया है तो वह इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार ने किया है।  

कांग्रेस राज में प्रदेश का हर वर्ग हताश और निराशा है। युवा, महिला, कर्मचारी, गरीब, किसान, पेंशन वाले, बजुर्ग सब इस कांग्रेस सरकार से परेशान है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बजूर्गो को मिलने वाली सहारा योजना जिसमे उनको प्रति माह 3000 रु मिलते थे वह भी बंद कर दी। 

उन्होंने कहा की आज से गांवों में भी आएंगे पानी के बिल, बिजली भी हुई महंगी यह है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा। हिमाचल में एक अक्तूबर से पानी के बिल आएंगे और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी 300 यूनिट के बाद एक रुपये प्रति यूनिट बिजली की सब्सिडी बंद हो जाएगी। राज्य में औद्योगिक घरानों को भी एक रुपये प्रति यूनिट विद्युत उपदान नहीं मिलेगा। 

प्रदेश में औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली एक रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी बंद की गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को भी 300 यूनिट तक ही सब्सिडी की राहत मिलेगी। इसी के साथ एक अक्तूबर से नई दरों के साथ बिजली के बिल जारी किए जाएंगे। 300 यूनिट से कम बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को स्लैब के अनुसार 1.83 रुपये से लेकर 3.53 रुपये की प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलती रहेगी। 

प्रतिमाह 300 यूनिट से अधिक की खपत करने वालों को अब 1.03 रुपये की सब्सिडी नहीं मिलेगी। मंगलवार से पानी की भी नई दरें लागू होंगी। ग्रामीण इलाकों में भी पानी का बिल वसूला जाएगा। हर महीने प्रति कनेक्शन 100 रुपये बिल आएगा। कांग्रेस सरकार से केवल जनता को परेशान करने का काम किया है, कांग्रेस एक झूठा भारष्टाचारी राजनीतिक दल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow