महात्मा गांधी द्वारा दी गई शिक्षाएं हमारे पथ को  करती हैं अलौकित : उपायुक्त 

महात्मा गांधी जयंती का आयोजन आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन के प्रांगन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने की।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सेवक थे

Oct 2, 2024 - 20:07
 0  50
महात्मा गांधी द्वारा दी गई शिक्षाएं हमारे पथ को  करती हैं अलौकित : उपायुक्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    02-10-2024

महात्मा गांधी जयंती का आयोजन आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन के प्रांगन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने की।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सेवक थे जिनकी जयंती के इस विशेष अवसर पर मैं ,महात्मा गांधी जी को नमन करता हूं। 

महात्मा गांधी द्वारा दी गई शिक्षाएं हमारे पथ को अलौकित करती रहती हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। महात्मा गांधी जी ने न केवल जीवन भर अहिंसा के लिए संघर्ष किया बल्कि उन्होंने स्वच्छता ,महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों के लिए भी कार्य किया। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने अस्पृश्यता, सामाजिक भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई भी लड़ी । उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी संपूर्ण विश्व समुदाय के लिए वरदान स्वरुप है जिनके आदर्शों और जीवन मूल्यों ने पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी है और इसी सत्य और अहिंसा की शिक्षा ने गांधी जी को महामानव का दर्जा दिया। आज की तेजी से बदलती और प्रतिस्पर्धी दुनिया में आत्मविश्वास और संयम की बहुत आवश्यकता है।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा, पुलिस विभाग से एस एच ओ वृज लाल, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के प्रधानाचार्य राज कुमार, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक स्कूल के विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow