नीट पेपर लीक केंद्र सरकार की विफलता, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा न होना दुर्भाग्यपूर्ण : रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नीट पेपर लीक मामले को केंद्र सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि सरकार को समय रहते जागना चाहिए था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अब तक इस्तीफा न देना भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 23 जुलाई, 2026 :
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नीट पेपर लीक मामले को केंद्र सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि सरकार को समय रहते जागना चाहिए था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अब तक इस्तीफा न देना भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में हो रहे आंदोलन केंद्र सरकार की नाकामी को साबित करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जानी चाहिए। जगत नड्डा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पेपर लीक से बचने के लिए अब कई परीक्षाएं कंप्यूटराइज्ड माध्यम से करवाई जा रही हैं।
शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में घोषित किए गए सीबीएसई स्कूलों में नियुक्तियों को लेकर कहा कि शिक्षकों की भर्ती मेरिट सूची के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब 9,000 शिक्षकों ने परीक्षा दी थी। जिनकी नियुक्तियों का प्रोसेस जारी है, प्रिंसिपलों की नियुक्तियां हो चुकी हैं, जबकि अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। जेबीटी शिक्षकों द्वारा क्लस्टर सिस्टम के विरोध पर उन्होंने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक है और जो भी उचित होगा, वह किया जाएगा।
रोहित ठाकुर ने कहा कि स्कूलों के लिए मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत 3,000 पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में 14,000 भर्तियां पूरी हो जाएंगी।
What's Your Reaction?



