पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट का निर्णय युवाओं के हित में सराहनीय कदम – चरणजीत चौधरी
भाजपा युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी ने प्रदेश सरकार द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों को शीघ्र एवं कठोर दंड दिलाने के उद्देश्य से फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है।
यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 23 जुलाई, 2026 :
भाजपा युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी ने प्रदेश सरकार द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों को शीघ्र एवं कठोर दंड दिलाने के उद्देश्य से फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई समय की मांग है। सरकार द्वारा ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय युवाओं के हितों की रक्षा करने वाला एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है।
चरणजीत चौधरी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती एवं प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के मनोबल को तोड़ती हैं तथा भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें कानून के अनुसार कठोरतम दंड मिलना चाहिए।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के इस निर्णय से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा सदैव युवाओं के हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के समर्थन में खड़ा रहेगा।
What's Your Reaction?



