पंचायती राज चुनाव का कल तीसरे चरण का मतदान, 30 मई को जिला सिरमौर की 89 पंचायतों में होगा मतदान
पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला सिरमौर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 30 मई को तीसरे चरण के तहत जिले की 89 पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नाहन 29 मई, 2026 :

मीडिया से बात करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 30 मई को कराया जाएगा। इस चरण में जिले की 89 पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान दलों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। डीसी सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
DC ने बताया कि पंचायती राज चुनाव को लेकर दो चरणों के मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके हैं उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान में 81.41% जबकि दूसरे चरण के में 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति और जिला परिषद के अलावा इन दोनों चरणों के चुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं।
What's Your Reaction?