सरकार ने तीन सालों में की अनुसूचित जाति वर्ग की अनदेखी , एससी वर्ग के लोगों पर बढ़ रहे है उत्पीड़न के मामले : मनीष चौहान

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं मोर्चा का कहना है कि पिछले 3 सालों में सीधे तौर पर अनुसूचित वर्ग की  अनदेखी सरकार द्वारा की गई है और समाज के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान नाहन में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे

Dec 1, 2025 - 20:21
Dec 1, 2025 - 20:37
 0  28
सरकार ने तीन सालों में की अनुसूचित जाति वर्ग की अनदेखी , एससी वर्ग के लोगों पर बढ़ रहे है उत्पीड़न के मामले : मनीष चौहान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  01-12-2025
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं मोर्चा का कहना है कि पिछले 3 सालों में सीधे तौर पर अनुसूचित वर्ग की  अनदेखी सरकार द्वारा की गई है और समाज के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान नाहन में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
मनीष चौहान ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति विरोधी सरकार चल रही है जिससे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार के मामले में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातीय भेदभाव के मामले में लगातार सामने आ रहे है जो चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार के सत्ता संभालते ही चंबा में मनोहर हत्याकांड सामने आया था इसके दोषियों को आज तक कोई सजा नहीं दी गई और उसके बाद मुख्यमंत्री के गृह जिला में दलित महिला के साथ भी उत्पीड़न का मामला सामने आया था। 
उन्होंने कहा कि आज दलित वर्ग में सरकार के प्रति भारी रोष है। मनीष चौहान ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में 8 हजार पोलिंग बूथों में से 7 हजार पोलिंग बूथों पर अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी है उन सभी बूथों पर मोर्चा द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत 5- 5 कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे जिससे प्रदेश भर में करीब 35 हजार नए कार्यकर्ता जुड़ेंगे जो पार्टी की ढाल बनकर काम करेंगे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow