नाहन में एबीवीपी ने सुक्खू सरकार की शव यात्रा किया दाह संस्कार , राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की मांग 

छात्रों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाहन में आज देर शाम प्रदर्शन करते हुए सुक्खू सरकार की शव यात्रा निकाली इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश में छात्र वर्ग  की अनदेखी के आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए छात्र नेता गौरव भक्तांन और निखिल भारद्वाज ने बताया कि कहीं ऐसी मांगे हैं

Dec 1, 2025 - 20:23
Dec 1, 2025 - 20:39
 0  18
नाहन में एबीवीपी ने सुक्खू सरकार की शव यात्रा किया दाह संस्कार , राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की मांग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  01-12-2025
छात्रों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाहन में आज देर शाम प्रदर्शन करते हुए सुक्खू सरकार की शव यात्रा निकाली इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश में छात्र वर्ग  की अनदेखी के आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए छात्र नेता गौरव भक्तांन और निखिल भारद्वाज ने बताया कि कहीं ऐसी मांगे हैं। 
जो पिछले लंबे समय से सरकार के सामने उठाई जा रही है मगर इन मांगों की और कोई गौर प्रदेश सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी और बिगड़ती कानून व्यवस्था बड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं , मगर सरकार इस दिशा में आवश्यक खत्म नहीं उठा रही है वही एबीवीपी द्वारा प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की भी मांग उठाई जा रही है। 
उन्होंने कहा कि सरकार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की जा रही है साथ ही सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने की मांग भी उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का जो वायदा किया था वह भी झूठा साबित हो रहा है जिसे पूरा करने की मांग छात्र संघ द्वारा सरकार से की जा रही है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow