प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्याबुंग में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्याबुंग, जिला किन्नौर (हि.प्र.) में विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रैंप योजना (RAMP) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED) की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय

Feb 27, 2026 - 18:35
Feb 27, 2026 - 18:36
 0  32
प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्याबुंग में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर    27-02-2026

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्याबुंग, जिला किन्नौर (हि.प्र.) में विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रैंप योजना (RAMP) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED) की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना, महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें व्यावसायिक एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को बिज़नेस मॉडल कैनवास (BMC), वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) एवं डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

BMC के माध्यम से व्यवसाय की योजना, मूल्य प्रस्ताव, ग्राहक वर्ग एवं राजस्व मॉडल की समझ विकसित हुई। Financial Literacy सत्र से प्रतिभागियों को बचत, ऋण प्रबंधन एवं वित्तीय अनुशासन से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई, जबकि Digital Marketing प्रशिक्षण से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यवसाय एवं उत्पादों के प्रचार-प्रसार की समझ विकसित हुई।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बुनकर पहचान पत्र बनाए जाने की प्रक्रिया के प्रति भी जागरूक किया गया तथा पात्र व्यक्तियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गई, जिससे वे सरकार की विभिन्न बुनकर एवं हस्तशिल्प से संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों सहित लगभग 55 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में सुरेंद्र, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्याबुंग, देव राज  रिसोर्स पर्सन वित्तीय साक्षरता, ब्लॉक पूह जिला किन्नौर,  हर्ष कुमार, सहायक प्रबंधक, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी तथा श्री उमेश खन्ना एवं श्री रोहित शर्मा, प्रतिनिधि, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रैंप योजना, सरकारी सहायता, वित्तीय प्रबंधन एवं व्यवसाय विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं एवं युवाओं में विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन आत्मनिर्भर भारत, वित्तीय सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रेरणादायक संदेश के साथ किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow