कानम में खुला प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र , जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला में बताये उद्यमिता के गुर

जिला किन्नौर जिला की  राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानम  में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग , हिमाचल प्रदेश के सहयोग से तथा द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र के उद्घाटन समारोह एवं प्रथम जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र का उद्घाटन श्री गुरु लाल नेगी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, रिकांगपिओ द्वारा किया गया।

Sep 30, 2026 - 18:08
Sep 30, 2026 - 18:13
 0  10
कानम में खुला प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र , जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला में बताये उद्यमिता के गुर
 
यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  30-09-2026

जिला किन्नौर जिला की  राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानम  में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग , हिमाचल प्रदेश के सहयोग से तथा द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र के उद्घाटन समारोह एवं प्रथम जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र का उद्घाटन श्री गुरु लाल नेगी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, रिकांगपिओ द्वारा किया गया। 
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं एवं स्थानीय समुदाय को उद्यमिता , स्वरोजगार और व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने में ऐसे केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों को व्यावसायिक गतिविधियों में परिवर्तित करने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर सोनम नेगी प्रधानाचार्य , सुभाष नेगी स्टाफ सचिव , राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कानम , सुभाष नेगी , प्रधान ग्राम पंचायत स्पिलो, उप-प्रधान ग्राम पंचायत स्पिलो, विद्यालय स्टाफ, स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी की ओर से हर्ष कुमार, सहायक प्रबंधक तथा रोहित शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित रहे। 
उद्घाटन समारोह के साथ आयोजित प्रथम सेंसिटाइजेशन कार्यशाला में विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय सहित 140 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों एवं स्थानीय क्षमताओं के आधार पर स्वरोजगार एवं व्यवसाय शुरू करने के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के दौरान उद्यमिता, स्वरोजगार , स्टार्टअप , नवाचार , स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसाय , सरकारी योजनाओं , वित्तीय सहायता एवं संस्थागत सहयोग जैसे विषयों पर जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि क्षेत्र में उपलब्ध कृषि-बागवानी उत्पादों , पारंपरिक कौशल , स्थानीय उत्पादों एवं पर्यटन से जुड़े अवसरों को आधुनिक तकनीक , डिजिटल माध्यमों और बेहतर बाजार संपर्क के साथ जोड़कर नए व्यवसाय एवं रोजगार के अवसर विकसित किए जा सकते हैं। 
प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र का उद्देश्य कानम एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय समुदाय को उद्यमिता संबंधी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, व्यवसायिक अवसरों और संस्थागत सहयोग से जोड़ना है। यह केंद्र स्थानीय स्तर पर नए व्यवसायों, स्वरोजगार एवं उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण समुदाय की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow