लैब टैक्निशियन भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में सीनियर लैब टैक्निशियन पोस्ट कोड-26012 की ट्रेनी आधार पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

Nov 12, 2026 - 17:33
 0  3
लैब टैक्निशियन भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित

यंगवार्ता न्यूज - हमीरपुर 12 नवंबर : 


हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में सीनियर लैब टैक्निशियन पोस्ट कोड-26012 की ट्रेनी आधार पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।


  आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि सीनियर लैब टैक्निशियन के 25 पदों के लिए कुल 477 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 418 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 66 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 14 अक्तूबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 25 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।


 यह परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />