नाहन में ABVP ने स्व. सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
आज डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार एवं संगठन को नई दिशा प्रदान करने वाले स्वर्गीय सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 12 नवंबर :
आज डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार एवं संगठन को नई दिशा प्रदान करने वाले स्वर्गीय सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला संयोजक साहिल ठाकुर सहित परिषद के कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने स्व. सुनील उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों, संघर्षों एवं विद्यार्थी परिषद के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. सुनील उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, छात्रहित एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थी परिषद की विचारधारा एवं संगठनात्मक कार्यों को मजबूत आधार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग और उनके आदर्श आज भी हजारों युवाओं एवं विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि सुनील उपाध्याय जी का जीवन हमें सिखाता है कि एक समर्पित कार्यकर्ता अपने विचारों, परिश्रम और निष्ठा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। विद्यार्थी परिषद उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए छात्रहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर शगुन, प्रिंजल, आयुष, गोलू, पंकज, संजना, महक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए आदर्शों पर चलने तथा संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
