पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन का गठन , जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएगा संगठन : योगेश ठाकुर

जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से रविवार को नाहन में पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन, सिरमौर का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रणबीर ठाकुर ने की।

Aug 2, 2026 - 18:06
 0  59
पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन का गठन , जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएगा संगठन : योगेश ठाकुर
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-08-2026
जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से रविवार को नाहन में पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन, सिरमौर का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रणबीर ठाकुर ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन  का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना रहेगा।  
बैठक में सर्वसम्मति से योगेश ठाकुर को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा चंद्र प्रकाश को उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह को महासचिव, बलवीर सिंह को सहसचिव तथा वेद प्रकाश को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं रमेश पहाड़िया, रणवीर सिंह, राजीव कुमार, अनिल शर्मा, अरविंद कंवर, कृष्ण देव, कमल राज, नागेंद्र सिंह और सौरभ को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने कहा कि संगठन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि जनहित और पहाड़ी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को संगठित होकर प्रशासन एवं सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ताकि लोगों को उनका अधिकार मिल सके। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष योगी ठाकुर ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं ने समाजहित और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन का गठन किया। 
 
 
 
 
 
संगठन के गठन से पूर्व आयोजित बैठक में क्षेत्र के युवाओं ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया और सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। योगेश ठाकुर ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता करना, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना और युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करना रहेगा। उन्होंने कहा कि नाहन में कुछ युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं जबकि कुछ युवा सेना में भरती के लिए तैयारी करते हैं परंतु उन्हें उचित मार्गदर्शन और सुविधा न मिलने के चलते उनका चयन नहीं हो पता है ऐसे युवाओं की मदद के लिए भी संगठन कार्य करेगा। 
 
 
 
 
उन्होंने कहा कि संगठन जल्द ही एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा जिसमें आवश्यकता पड़ने पर ग्रुप से जुड़े युवा हमेशा रक्तदान के लिए तत्पर रहेंगे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में भी विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />