परीक्षाओं के बीच विद्युत बोर्ड ने काट दी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की बिजली , 625 छात्र अंधेरे के रहने को मजबूर   

प्रीपेड मीटर का बिजली बोर्ड द्वारा दिया गया हवाला, मीटर प्रीपेड होने की विद्यालय प्रबंधन को नहीं दी कोई सूचना, CM कार्यालय, सांसद और मंत्री को भी किया सूचित, स्कूल में करीब 625 बच्चे कर रहे शिक्षा ग्रहण, 17 में से बोर्ड ने काटे 7 बिजली कनेक्शन, बिजली बोर्ड को दिया गया 4 लाख रुपए का चैक,  हॉस्टल और एकेडमिक ब्लॉक की काटी गई बिजली।

Feb 26, 2026 - 18:47
Feb 26, 2026 - 19:15
 0  12
परीक्षाओं के बीच विद्युत बोर्ड ने काट दी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की बिजली , 625 छात्र अंधेरे के रहने को मजबूर   
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन
  26-02-2026
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में परीक्षाओं के बीच बिजली बोर्ड द्वारा बिजली कनेक्शन काट दिए गए। हैरानी इस बात की है कि बिजली बोर्ड द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिससे यहां पढ़ रहे सैंकड़ों छात्रों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। बिजली बोर्ड द्वारा 21 फरवरी को बिना किसी सूचना के एक के बाद एक 7 बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इसके बाद यहां स्कूल हॉस्टल समेत एकेडमिक ब्लॉक में बिजली आपूर्ति बाधित है और मौजूदा में 6 दिनों से जनरेटर के सहारे सारे काम निपटाए जा रहे है। 
स्कूल के प्रिंसिपल प्रिंसिपल जेपी बलोदी ने बताया कि 21 फरवरी से स्कूल के बिजली कनेक्शन काटने शुरू किए गए और 7 बिजली कनेक्शन बिजली के काट दिए गए है जिसके चलते परीक्षाओं के बीच बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा बिजली मीटर को प्रीपेड करने का हवाला दिया जा रहा है , जबकि ऐसी कोई भी सूचना स्कूल प्रबंधन को नहीं दी गई वहीं बोर्ड की अधिसूचना के मुताबिक स्कूल को मार्च तक का समय भी दिया जा सकता था जो नही दिया गया। उन्होंने कहा की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड के अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय सांसद सुरेश कश्यप और स्थानीय जिला के मंत्री को भी सूचित किया गया है , मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकला है। 
उधर इस बारे में स्कूल के छात्रों ने बताया कि बिजली बाधित होने के चलते हैं उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। रात के समय बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं जिसका सीधा असर उनकी परीक्षाओं पर पढ़ रहा है। छात्रों ने बताया कि सर्द मौसम के बीच होस्टल में बिजली न होना कई परेशानियां खड़ी कर रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय में 600 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है जिसमें से अधिकतर छात्र समस्या से जूझ रहे है। हैरानी इस बात की है कि मामला सामने आने के बावजूद आखिर क्यों इस समस्या को लेकर बिजली बोर्ड ,स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि गंभीर नही हैं वहीं यहां पढ़ने वाले छात्रों को इसका खामियाजा भुक्तना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow