संगड़ाह अस्पताल को तीन नए डॉक्टर की ज्वाइनिंग का इंतजार , एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी 

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में मौजूद आदर्श अस्पताल में खाली पड़े चिकित्सकों के 9 पदों में से 3 पर विभाग द्वारा नए डॉक्टर की नियुक्ति की गई और क्षेत्रवासियों को जल्द तीनों की ज्वाइनिंग से यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार व विभाग से इन चिकित्सकों की दूसरी जगह एडजस्टमेंट नहीं करने की अपील की

Sep 9, 2025 - 19:15
Sep 9, 2025 - 19:56
 0  33
संगड़ाह अस्पताल को तीन नए डॉक्टर की ज्वाइनिंग का इंतजार , एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुकाजी   09-09-2025
सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में मौजूद आदर्श अस्पताल में खाली पड़े चिकित्सकों के 9 पदों में से 3 पर विभाग द्वारा नए डॉक्टर की नियुक्ति की गई और क्षेत्रवासियों को जल्द तीनों की ज्वाइनिंग से यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार व विभाग से इन चिकित्सकों की दूसरी जगह एडजस्टमेंट नहीं करने की अपील की , क्योंकि वर्तमान में केवल एक नियमित व एक प्रतिनियुक्ति के चिकित्सक के सहारे स्वास्थ्य खंड संगड़ाह की करीब 1 लाख की आबादी को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने वाला यह आदर्श स्वास्थ्य संस्थान चल रहा है। 
गौरतलब है कि हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. परमार का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुका जी की सीएचसी संगड़ाह को वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा आदर्श अस्पताल घोषित किए गए जाने के बावजूद यहां एक्सरे , अल्ट्रासाउंड व जनरेटर जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी व सहायक अभियंता कार्यालय बंद किए जाने तथा इन दिनों दोनों 33 केवी लाइन खराब होने के बाद क्षेत्र में आए दिन घंटों बिजली गुल रहती है और जनरेटर न होने की चलते कई बार पूरी पूरी रात मरीजों को अंधेरे में काटनी पड़ती है। 
पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में तैयार हुए इस अस्पताल के करीब साढ़े 10 करोड़ के भव्य भवन में हालांकि लिफ्ट भी मौजूद है, मगर विभाग द्वारा इसे हमेशा बंद रखा जाता है। हाल ही में इस अस्पताल में जहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से 6 नर्सों की नियुक्ति होने व 30 लाख की प्रयोगशाला भी चालू होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में आंशिक सुधार हुआ है। इसके अलावा स्वास्थ्य खंड संगड़ाह की सीएचसी नौहराधार के लिए भी 2 प्रशिक्षु चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow