सनातन का आधार , हिंदुत्व का सार है महर्षि वाल्मीकि रामायण , प्रकट उत्सव की  शोभायात्रा शामिल हुए डा. बिंदल  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गत सांय महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव पर वाल्मीकि सभा नाहन द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में भाग लिया। इससे पूर्व डॉ. राजीव बिंदल ने महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और महर्षि जी का आशीर्वाद ग्रहण किया।   इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आदि पुरुष थे

Oct 7, 2025 - 19:16
Oct 7, 2025 - 19:45
 0  5
सनातन का आधार , हिंदुत्व का सार है महर्षि वाल्मीकि रामायण , प्रकट उत्सव की  शोभायात्रा शामिल हुए डा. बिंदल  
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-10-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गत सांय महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव पर वाल्मीकि सभा नाहन द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में भाग लिया। इससे पूर्व डॉ. राजीव बिंदल ने महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और महर्षि जी का आशीर्वाद ग्रहण किया।   इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आदि पुरुष थे। महर्षि वाल्मीकि जी ने संस्कृत में आदि रामायण की रचना की और यह महाग्रंथ सम्पूर्ण विश्व को महर्षि वाल्मीकि जी की दिव्य भेंट है। उन्होंने कहा कि रामायण सनातन का आधार है, हिंदुत्व का सार है। 
इस महाग्रन्थ में राजा से लेकर प्रजा और समाज से लेकर राष्ट्र जनों के कर्तव्यों और दायित्व का बड़े ही सुन्दर पंक्तियों में वर्णन किया गया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि मान्यता है कि महर्षि जी ने भगवान श्री राम के अवतरण से पूर्व ही रामायण की रचना कर दी थी। उन्होंने कहा कि आज के इस पवित्र दिन हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे इलाके में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। समाज निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर हो, पूरा समाज और पूरा देश समरसता के साथ सभी भाई बहनों को गले लगाकर, एक दूसरे के साथ खड़े होकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें ऐसी कामना करते हैं। 
डॉ. बिंदल ने कहा कि हम समस्त नाहन, सिरमौर और हिमाचल वासियों को महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। डॉ. बिंदल ने महर्षि वाल्मीकि सभा को इस भव्य आयोजन लिए बधाई देते हुए कहा कि वह तन, मन, धन, कर्म और वचन के साथ सभा के साथ खड़े हैं।  इस अवसर पर वाल्मीकि सभा के पदाधिकारी, भाजपा मण्डल नाहन-धारटी के अध्यक्ष संजय पुंडीर, व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow