तिरंगे से लिपटी बलिदानी लांस नायक मनीष ठाकुर की पार्थिव देह पहुंची पैतृक गांव,मां व पत्नी गहरे सदमे में

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी बलिदानी लांस नायक मनीष ठाकुर की पार्थिव देह बुधवार दोपहर पैतृक गांव पहुंची। तिरंगे में लिपटी अपने लाडले की पार्थिव देह देख परिजन बेसुध

Jun 4, 2025 - 15:47
Jun 4, 2025 - 15:49
 0  108
 तिरंगे से लिपटी बलिदानी लांस नायक मनीष ठाकुर की पार्थिव देह पहुंची पैतृक गांव,मां व पत्नी गहरे सदमे में
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     04-06-2025

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी बलिदानी लांस नायक मनीष ठाकुर की पार्थिव देह बुधवार दोपहर पैतृक गांव पहुंची। तिरंगे में लिपटी अपने लाडले की पार्थिव देह देख परिजन बेसुध हो गए। मां व पत्नी गहरे सदमे में हैं।

इस दाैरान लांस नायक मनीष ठाकुर अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बलिदानी को श्रद्धांजलि व अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग बड़ाबन में माैजूद रहे। बलिदानी मनीष ठाकुर की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दाैरान हर आंख नम हो गई।

बलिदानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उत्तरी सिक्किम के छत्ते नामक स्थान पर भूस्खलन की चपेट में आने से डोगरा रेजिमेंट में तैनात मनीष वीरगति को प्राप्त हुए। मनीष की मां बेसुध हालत में हैं तो पिता गमगीन। तीन महीने पहले घर में आई बहू भी गहरे सदमे में है।

बताया जा रहा है कि मनीष की यूनिट रानीखेत जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर उसने वहां अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए पहले ही कमरे का इंतजाम भी करवाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow