कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाएगा पार्टी अग्रणी संगठन NSUI
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी है इसी कड़ी में कांग्रेस के अग्रणी छात्र संगठन NSUI ने भी संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज NSUI के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभय चौहान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 30 अक्टूबर :
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी है इसी कड़ी में कांग्रेस के अग्रणी छात्र संगठन NSUI ने भी संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज NSUI के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभय चौहान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
अभय चौहान ने कहा कि संगठन युवाओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में NSUI अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अभय चौहान ने कहा कि NSUI युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाए जा रहे अभियानों को और मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनावों की बहाली का मुद्दा सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर NSUI हमेशा गंभीर रही है और भविष्य में भी छात्र हितों की आवाज बुलंद करती रहेगी। इस दौरान अभय चौहान ने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार भी व्यक्त किया।
What's Your Reaction?

