हिमाचल में कानून व्यवस्था बदहाल , प्रदेश में दिनदहाड़े हो रही हत्याएं , बेखौफ घूम रहे अपराधी : डॉ. राजीव बिंदल 

हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि प्रदेश में इस समय अपराधियों का बोलबाला है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहीं। डॉ राजीव मंडल ने कहा कि पिछले ढाई वर्षो में हिमाचल प्रदेश में जिस प्रकार अपराधिक घटनाएं बड़ी है। उससे प्रदेश के लोग सहमे हुए हैं। डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश में  माफिया राज चल रहा है

Jun 3, 2025 - 20:07
Jun 3, 2025 - 20:27
 0  43
हिमाचल में कानून व्यवस्था बदहाल , प्रदेश में दिनदहाड़े हो रही हत्याएं , बेखौफ घूम रहे अपराधी : डॉ. राजीव बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-06-2025
हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि प्रदेश में इस समय अपराधियों का बोलबाला है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहीं। डॉ राजीव मंडल ने कहा कि पिछले ढाई वर्षो में हिमाचल प्रदेश में जिस प्रकार अपराधिक घटनाएं बड़ी है। उससे प्रदेश के लोग सहमे हुए हैं। डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश में माफिया राज चल रहा है और आए दिन हत्या के मामले सामने आ रही है। जो देवभूमि को शर्मसार कर रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नाहन के बर्मा पापड़ी क्षेत्र में हुई युवक हत्या मामले को लेकर आज मीडिया से रूबरू हुए। 
राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है और 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर मामले में सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में आपराधिक वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जाते है क्योंकि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है और यही कारण है कि पिछले ढाई साल में प्रदेश के भीतर लगातार हत्याएं हो रही है। 
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला माफियाओं का अड्डा बन चुका है। यहां खनन माफिया,वन माफिया और नशा माफिया लगातार अपने पांव पसार रहा है मगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है और यह सब सरकार के संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के कई जिलों में माफियाओं द्वारा अधिकारियों पर हमले के मामले सामने आ चुके हैं मगर सरकार को इस बात की कोई चिंता नहीं है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चंबा से लेकर सिरमौर तक आए दिन आपराधिक वारदातें सुनने को मिलती है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कि जब से सरकार आई है तब से प्रदेश में ना तो मां बेटियां सुरक्षित है और ना ही आम जनमानस। 
उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअंब के साथ लगते वर्मा पापड़ी में एक 21 वर्षीय युवक का मर्डर किया गया , लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी की धर पकड़ नहीं कर पाई है। मजेदार बात तो यह है कि परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को गाड़ी और जिस व्यक्ति पर शक है। उसके बारे में भी बताया है। बावजूद इसके भी पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं ला पाई है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता , मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग , प्रताप ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow