जगत सिंह नेगी ने सिरमौर के बागथन में 1 .25 करोड़ से बनने वाले जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का किया शिलान्यास
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला सिरमौर के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज बागथन में 1 करोड़ 25 लाख से बनने वाले जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। इसके उपरांत उन्होंने फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से इस केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बाग़वानी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बागथन में यह जैविक नियंत्रण प्रयोगशाला क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित, अवशेष-मुक्त एवं टिकाऊ बागवानी के विकास में सहायक सिद्ध होगी
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 26-02-2026
What's Your Reaction?



