नाहन में 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 1,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 5 अक्टूबर :
पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन सेल नाहन की टीम सोमवार को गश्त पर चबांहा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रोहित परमार निवासी ददाहु और निकुंज कुमार उर्फ भानु निवासी ददाहु कथित तौर पर ददाहु व आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/हेरोइन की बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन नंबर HP 63C-2969 को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 19.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा 1,000 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक मामले में आगामी जांच जारी है और मादक पदार्थ की बरामदगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?


