सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने पांच मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी गुरदीप उर्फ कोना को उत्तराखंड के ढकरानी, विकासनगर से गिरफ्तार किया है।

Oct 5, 2026 - 20:46
 0  23
सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने पांच मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज - नाहन  5 अक्टूबर : 

सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी गुरदीप उर्फ कोना को उत्तराखंड के ढकरानी, विकासनगर से गिरफ्तार किया है।

गुरदीप उर्फ कोना पुत्र स्वर्गीय सुरमुख सिंह, निवासी रैनवाला पाटिनाथा, डाकघर हरिपुर टोहाना, थाना पुरूवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के खिलाफ थाना पुरूवाला और थाना पांवटा साहिब में विभिन्न धाराओं के तहत पांच मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी इन मामलों में लंबे समय से वांछित था और उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। PO Cell टीम ने उसकी तलाश कर उसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ थाना पुरूवाला में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />