सिरमौर जिला में लड़खड़ाई HRTC की सेवाएं, नाहन डिपों से 17 बसें दूसरे जिलों में की गई शिफ्ट
सिरमौर जिला में एचआरटीसी की बस सेवाएं लड़खड़ाती नजर आ रही हैं। नाहन डिपो से 17 बसों को दूसरे जिलों में शिफ्ट किए जाने के बाद जिला के कई रूट प्रभावित हो रहे है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 5 अक्टूबर :
एचआरटीसी नाहन डिपो से 17 बसें दूसरे जिलों में भेजी गई है जिनमें 10 इलेक्ट्रिक जबकि 7 डीजल बसें शामिल हैडीजल बसों को नेरवा, रोहड़ू और तारादेवी जबकि 10 इलेक्ट्रिक बसों को पठानकोट रामपुर और रोहड़ू शिफ्ट किया गया है
अंतर राज्य बस अड्डा नाहन के प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि कल 17 बसों को नाहन डिपो से शिफ्ट किया गया है जिसके बाद कई रूट प्रभावित हुए हैं जिनमें अधिकतर दुर्गम क्षेत्रों के रूट शामिल हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि नाहन डिपो में स्टाफ और स्पेयर पार्ट्स की कमी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने के कारण कई बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं, जिससे उपलब्ध बसों पर दबाव बढ़ रहा है।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारी सीजन भी नजदीक है और ऐसे में अगर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।
What's Your Reaction?
