अंडर 14 में राज्यस्तर पर सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे 111 खिलाड़ी, ADPO सिरमौर वीर सिंह ठाकुर ने दी जानकारी

सिरमौर जिला के अंडर-14 वर्ग के 111 खिलाड़ी  राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सिरमौर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। इन दिनों जिला मुख्यालय नाहन में खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Oct 5, 2026 - 20:42
 0  21
अंडर 14 में राज्यस्तर पर सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे 111 खिलाड़ी, ADPO सिरमौर वीर सिंह ठाकुर ने दी जानकारी

यंगवार्ता न्यूज - नाहन  5 अक्टूबर : 

सिरमौर जिला के अंडर-14 वर्ग के 111 खिलाड़ी  राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सिरमौर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। इन दिनों जिला मुख्यालय नाहन में खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


 चयनित  खिलाड़ियों को माइनर और मेजर गेम्स के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि राज्य स्तर पर वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

ADPO सिरमौर वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि 111 खिलाड़ी अंडर-14 वर्ग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे जिन्हें नाहन में 3 दिन का प्रशिक्षण किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन मंडी और कुल्लू जिला के भुंतर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माइनर गेम्स कुल्लू के भुंतर में, जबकि मेजर गेम्स मंडी में आयोजित होंगी। प्रतियोगिताएं 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेंगी उन्होंने उम्मीद जताई कि सिरमौर जिला के खिलाड़ी इस बार भी राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />