मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन , अल्ट्रासाउंड सहित कई सेवाएं बंद , भाजपा अध्यक्ष  राजीव बिंदल  ने उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में ही लड़खड़ारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठे है। राजीव बिंदल ने की मेडिकल कॉलेज नाहन के रेडियोलॉजी विभाग में सीटी स्कैन अल्ट्रासाउंड सहित कई सेवाएं बंद होना बेहद  दुर्भाग्यपूर्ण है। राजीव बिंदल नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे

Aug 2, 2026 - 18:03
Aug 2, 2026 - 18:14
 0  19
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन , अल्ट्रासाउंड सहित कई सेवाएं बंद , भाजपा अध्यक्ष  राजीव बिंदल  ने उठाए सवाल

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-08-2026
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में ही लड़खड़ारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठे है। राजीव बिंदल ने की मेडिकल कॉलेज नाहन के रेडियोलॉजी विभाग में सीटी स्कैन अल्ट्रासाउंड सहित कई सेवाएं बंद होना बेहद  दुर्भाग्यपूर्ण है। राजीव बिंदल नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 
 
 
 
 
 
राजीव बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन के इतिहास में पहली बार हुआ है जब यहां पर अल्ट्रासाउंड सीटी स्कैन सहित कई सेवाएं बंद हुई हो जिसका खामियाजा जिला भर यहां मेडिकल पहुंचने वाले हजारों लोगों को उठाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि मेडिकल सेवाओं के पीछे बंद होने का मुख्य कारण विभाग के भीतर चिकित्सकों का ना होना है जिसे लेकर ना तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और ना ही सरकार गंभीर है। राजीव बिंदल ने कहा कि पिछले लंबे समय से मेडिकल कॉलेज के भीतर कई ऑपरेशन थिएटर भी बंद पड़े हुए हैं जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में नाम मात्र ऑपरेशन ही इन दोनों हो पा रहे। 
 
 
 
 
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश के अन्य सभी मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य भी पूरे हो चुके हैं मगर नाहन मेडिकल कॉलेज कॉलेज का भवन निर्माण कार्य  तक पिछले 4 सालों से शुरू नही हो पाया है। गौर मेडिकल कॉलेज नाहन के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात एकमात्र चिकित्सक 31 जुलाई को सेवानिवृत्त  हुए हैं जिसके बाद यहां विभाग की कई सेवाएं बंद हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow