अब सिरमौर में भी दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें , चार अगस्त को उद्योग मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी : अजय सोलंकी
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ( एचआरटीसी ) के नाहन डिपो को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलना न केवल सिरमौर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को प्रदेश के उद्योग , संसदीय कार्य एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान नाहन बस अड्डे से इन आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ( एचआरटीसी ) के नाहन डिपो को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलना न केवल सिरमौर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को प्रदेश के उद्योग , संसदीय कार्य एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान नाहन बस अड्डे से इन आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व और उनकी पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्पष्ट सोच का परिणाम है।
What's Your Reaction?
