निर्माण श्रमिकों को सौगात: 1,444 लाभार्थियों को मिले 6.11 करोड़, सीएम सुक्खू ने वितरित किए चेक
दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने प्रदेश के 11 जिलों के 1444 श्रमिकों को लगभग 6 करोड़ 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर शिमला में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उद्योग एवं श्रम मंत्री हर्षवर्धन चौहान और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी व देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर उपस्थित रहे, जिनके द्वारा लाभार्थियों को सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।

जिलावार आंकड़ों के अनुसार मंडी जिले में सर्वाधिक 440, शिमला में 183, बिलासपुर में 173, किन्नौर में 168, हमीरपुर में 148, ऊना में 142, कांगड़ा में 63, चम्बा में 50, कुल्लू में 38, सिरमौर में 29 और सोलन में 10 श्रमिकों को इस वित्तीय सहायता का सीधा लाभ मिला है। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने भी श्रमिकों से इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?